राष्ट्रीय (28/09/2012) 
प्रो. धूमल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सम्मानित--हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को आज भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाजपा संसदीय दल बोर्ड के अध्यक्ष  लाल कृष्ण आडवानी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन गडकरी ने गत लगभग 5 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा अर्जित उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। यह बैठक हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित की जा रही है।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उपस्थित देश भर के भाजपा नेतृत्व ने मुक्तकंठ से प्रो. धूमल की सराहना की।
भाजपा के विभिन्न शीर्ष नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में प्रदेश में विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं विकास क्षेत्रों में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आए हैं, जिनके कारण हिमाचल प्रदेश को देश का आदर्श पहाड़ी राज्य घोषित किया गया है। प्रदेश के अन्य पहाड़ी राज्य अब हिमाचल के विकास माॅडल को अपना रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश के लोगों को स्वच्छ, दक्ष एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रो. प्रेम कुमार धूमल की प्रयासों की सराहना की।

Copyright @ 2019.