राष्ट्रीय (28/09/2012) 
सुबह-शाम टोल फ्री,गुड़गांव एक्सप्रेस-वे

दिल्ली-गुड़गांव के बीच ट्रैवल करने वालों के लिए खुशखबरी। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने ऑफिस आने-जाने वालों को बड़ी राहत देते हुए ऑफिस आवर्स में गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया है। यह व्यवस्था कुछ हफ्तों के लिए की गई है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुड़गांव टोल प्लाजा पर सुबह 8.30 से 10 बजे तक प्राइवेट वीकल्स से टोल नहीं वसूला जाएगा। इसी तरह शाम को 5.30 से 7 बजे तक प्राइवेट वीकल्स को टोल से राहत दी गई है। कमर्शल नंबर के वाहनों से 24 घंटे टोल वसूला जाएगा। यह नियम आज शाम से लागू हो जाएगा।

गुड़गांव एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर लगने वाले घंटों के जाम को देखते हुए हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया। हाई कोर्ट ने अपने पहले के आदेश में 15 दिनों तक टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया था। कोर्ट ने इस दौरान टोल वसूलने की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।

Copyright @ 2019.