राष्ट्रीय (29/09/2012) 
देश का प्रत्येक युवा भगत सिंह बन भ्रष्टाचार और आतंकवाद का सफाया करे: अनुराग सिंह ठाकुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा,जिला करोल बाग ने शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया | कार्यक्रम में देशभक्ति के गानों और विशेषरूप से शहीद भगत सिंह के जीवन से जुडी झंकियों का भी प्रदर्शन किया गया | इस अवसर पर युवा मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष  अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए | कार्यक्रम में  नगर निगम निर्माण समिति के अध्यक्ष रविंदर गुप्ता, निगम पार्षद और जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, प्रदेश भाजपा जन सम्पर्क प्रमुख हरिश खुराना, सह-प्रमुख संजय गौतम, युवा प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र यादव,  और जिला प्रभारी शिवम छाबडा विशेष रुप से उपस्थित थे | कार्यक्रम का संयोजन जिला युवा अध्यक्ष चरणजीव मलहोत्रा ने किया |

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष और सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की शहीद भगत सिंह देश के नौजवानों के प्रेरणास्त्रोत है | भगत सिंह और उनके जैसे वीरों ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात है की वर्तमान भारत में आज भी अफ्ज़ल गुरु जैसे देश के दुषमनों को फाँसी देने के बजाय हमारी सरकार ने उन्हे मेहमानों की तरह देश के जेल में रखा हुआ है और उनकी आओभगत में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं |

अनुराग  ठाकुर ने कहा की देश के लिए शहीद हुए भगत सिंह और उन जैसे भारत माता के सुपुत्रों ने कभी इस भारत की कलपना नहीं की होगी जिसमे भय, भूख और भ्रष्टाचार से देश का आम आदमी त्रस्त है | उन्होने कहा की देश के युवाओं को भगत सिंह बनना होगा और देश से भ्रष्टाचार और आतंकवाद का सफाया करना होगा |

Copyright @ 2019.