राष्ट्रीय (30/09/2012) 
मुख्यमंत्री द्वारा श्री ब्रजेश मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त--हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने देश के प्रथम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी के तत्कालीन प्रधान सचिव  ब्रजेश मिश्रा के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ब्रजेश  मिश्रा का गत शुक्रवार को निधन हो गया था। वे 84 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि  ब्रजेश मिश्रा के निधन के कारण हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी। उनके निधन के कारण देश ने एक दूरदर्शी प्रशासक खो दिया है।
प्रो. धूमल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र हित में ब्रजेश  मिश्रा द्वारा दिए गए योगदान और निःस्वार्थ सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

....

Copyright @ 2019.