राष्ट्रीय (03/10/2012) 
राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित --हिमाचल प्रदेश
राज्यपाल  उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 143वीं जयन्ती पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर बापू की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर केन्द्रिय तारघर कार्यालय के निकट उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विधायक  सुरेश भारद्वाज और विधायक  सोहन लाल, नगर निगम शिमला के महापौर  संजय चैहान, उप महापौर  टिकेन्द्र पंवर तथा सामाजिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष  वीना ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री के प्रिय भजनों का गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा प्रदेश भर में प्रभात फेरियां निकाली गईं।
उपायुक्त डाॅ. अरूण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव श्री आर.एस. गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  चन्द्रशेखर पंडित, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.