राष्ट्रीय (20/03/2013) 
दिल्ली बजट 2013 -14

दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा कल दिल्ली विधानसभा में चालू वर्ष का दिल्ली बजट 2013 -14 प्रस्तुत किया जाएगा जिससे दिल्ली के व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें भी हैं ! दिल्ली को व्यापारिक राज्य का दर्जा दिया जाए यह व्यापारियों की मुख्य मांग है !

इस सम्बन्ध में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कल बुधवार 20 मार्च, 2013 को दोपहर 2 बजे से कोंस्टीट्यूशन क्लब, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली पर दिल्ली बजट के सीधे प्रसारण को संयुक्त रूप से देखने की व्यवस्था की है  जहाँ पर दिल्ली के विभिन्न भागों की प्रमुख व्यापारिक संगठनों के व्यापारी नेता मौजूद होंगे और दिल्ली बजट पर तुरंत प्रतिक्रिया भी देंगे ! बजट प्रसारण के तुरंत बाद एक संवाददाता सम्मलेन भी आयोजित होगा !

Copyright @ 2019.