राष्ट्रीय (24/03/2013) 
शहीदी दिवस
पूर्व मुख्यमंत्री व् नेता प्रतिपक्ष  प्रो प्रेम कुमार धूमल न शहीदी दिवस पर महान क्रन्तिकारी भगत सिंह,  सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
प्रो  धूमल ने कहा की इन महान शहीदों ने   साहस , बहादुरी और देशभक्ति की मिसाल कायम की है वो हमेशा देश के युवकों के लिए हमेशा  प्रेरणा स्त्रोत बनी  रहेगी।
धूमल ने कहा की आज से 82 वर्ष पहले आज के ही दिन विदेशी दासता की जकड़न और शोषण  से देश को आजाद करने के लिए इन महान शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। अपनी देशभक्ति, मातृभूमि की स्वतन्त्रता  के लिए कोई भी समझोता न करके अपने निस्वार्थ त्याग ने उन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया है।
प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा की जिन महान मूल्यों के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति उन मूल्यों की हम जी जान से रक्षा करे।
Copyright @ 2019.