राष्ट्रीय (24/03/2013) 
शहीदों के सपनों का भारत बनाएंगे- विजेन्द्र गुप्ता


शहीद स्मृति चेतना समिति द्वारा रोहिणी में शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और युवाओं के खून से बनी हुई शहीदों की चित्र प्रदर्शनी  लगाई गई। इस अवसर पर विजेन्द्र गुप्ता पूर्व अध्यक्ष भा.ज.पा. ने देश  पर मर मिटने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि शहीदों की शाहदत कभी बेकार नही जाने देंगे। उन्होने कहा कि 82 वर्ष  पहले आज के दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव सिंह को अंग्रजों ने फांसी पर चढ़ा दिया था। वे तो शहीद हो गए पर पूरे देश  को जगा गए और 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई।  गुप्ता ने कहा कि भारत को आजाद हुए 65 वर्ष  हो गये हैं लेकिन आज भी शहीदों के सपनों का भारत बनाने में कामयाबी नही मिली है।  गुप्ता ने कहा कि आज हम सब संकल्प लें कि देश  से गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार  और आतंकवाद को मिटाएंगे और शहीदों के सपनों का भारत बनाएंगे। देश पर मर मिटने वालों की शाहदत को बेकार नही जाने दिया जाएगा।

 

Copyright @ 2019.