राष्ट्रीय (27/03/2013) 
मुख्यमंत्री ने किया सुजानपुर होली उत्सव का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर टीहरा का शुभारम्भ किया। उन्होंने मुरली मनोहर मन्दिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत पारम्परिक शोभा यात्रा की अगुवाई की। पारम्परिक वेश-भूषा और रंग-बिरंगी पगडि़यां पहने क्षेत्र के लोग भारी संख्या में शोभा यात्रा में शामिल हुए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां का भी शुभारम्भ किया। विधायक श्री इन्द्र दत्त लखनपाल एवं  राजेन्द्र सिंह राणा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री सुखविन्द्र सिंह, हि.प्र. खेल, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संघ के अध्यक्ष  विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री  रणजीत सिंह वर्मा, पूर्व विधायक  मनजीत सिंह डोगरा व कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक श्री अनिल वर्मा, जिला कांग्रेश अध्यक्ष  सुनील बिट्टू, उपायुक्त  अशीष सिंघमार, पुलिस अधीक्षक  टी.आर.चैहान और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.