राष्ट्रीय (27/03/2013) 
होली की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष  प्रो प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएँ दी और आशा व्यक्त की है की रंगों का यह त्यौहार लोगों के बीच एकता और सदभावना को मजबूत करेगा।
अपने संदश में उन्होंने कहा 
होली की ख़ुशी  के इस मौके पर सभी को हार्दिक बधाई और  शुभकामनाएँ।रंगों का यह  अदभुत  त्यौहार सभी प्रदेश वासियों के जीवन में आनन्द ,खुशहाली के साथ  हमेशा एकता और सदभावना कायम रहे।

होली के त्यौहार का भारत की सदियों पुरानी सांस्कृतिक  विरासत में एक विशेष महत्व रहा है इस त्यौहार ने मानव एकता , करुणा और सहनशीलता का सन्देश दिया है। इस तरह के त्यौहार न केवल सामाजिक समरसता और ख़ुशी को बढ़ावा देते  हैं बल्कि प्राचीन  भारतीय संस्कृतिमें समाहित  आधारभूत और कभी न बदलने वाले मूल्यों के प्रति लोगों के विश्वाश को मजबूत करते हैं।

पूर्व मुख्यमन्त्री ने लोगों से  जात , पात और धर्म  से ऊपर उठकर आनद ,धार्मिक उत्साह  व्  एकत्व से  इस त्यौहार को मनाने की अपील की है।

Copyright @ 2019.