राष्ट्रीय (27/03/2013) 
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने लोगों को होली की बधाई दी
राज्यपाल उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।
उर्मिला सिंह ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली लोगों के जीवन में खुशियां एवं सौहार्द लेकर आता है और भाई-चारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव, सभी जातियों, संप्रदायों एवं धर्मों के लोगों में देश की एकता और अखण्डता की भावना को और सुदृढ़ करेगा।
 वीरभद्र सिंह ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं, जिससे सामाजिक संबंधों को और मजबूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से इस उत्सव को सच्ची भावना से मनाने का आग्रह करते हुए आशा जताई कि यह उत्सव लोगों में एकता और अखण्डता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।
Copyright @ 2019.