राष्ट्रीय (27/03/2013) 
होली की मस्ती में रंगा पूरा नगर

मुजफ्फरनगर। नगर के विभिन्न मौहल्ले और चैराहों तथा गांव कस्बों में होली के पावन पर्व पर होली का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा  नगर में विभिन्न बाजारों में एक दूसरे पर व्यापारियों ने रंग गुलाल डालकर होली पर्व मनाया। रंगों के पावन पर्व पर होली पर सम्पूर्ण भारत में प्राकृतिक सौंदर्य चारों ओर दिखाई देता है। मनुष्य को रंगों के प्रयोग व प्रचलन की प्रेरणा निश्चित तौर पर प्रकृति की देन है। विविध रंगों से मनुष्य का गहरा भावनात्मक सम्बन्ध है। होली का धार्मिक एवं एतिहासिक ही नहीं अपितु प्राकृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण सम्बन्ध है।
आज पूरे देश के साथ जनपद में पूर्ण निष्ठा एवं आस्था के साथ देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बीच मनाया गया। नगरवासियों ने भी अपने इष्टदेव एवं कुलदेवताओं की श्रद्धा एंव विश्वास के साथ पूजा अर्चना की और विभिन्न देवी देवालयों में प्रसाद एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रार्थना की। प्रातः से ही प्रसिद्ध एवं प्राचीन डल्लू देवता पर भक्तजनों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर नाग देवता के मंदिर में दूध प्रसाद एवं वस्त्रों को इष्ट देवता को समर्पित किया गया। मंदिर में भक्तजनों के जनसैलाब से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा था। जहां से भक्तजनों ने अपने कुल देवताओं की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। पूजा अर्चना मंे रंग बिरंगे वस्त्रों व साडि़यों में सजी धजी महिलाओं तथा बच्चों की अद्भुत छटा चारों ओर बिखरी नजर आ रही थी। नगर में दिनभर होली पूजन एवं डिस्को पर युवा एवं बच्चों के थिरकते हुए मस्ती करते रहे।
होली के पावन पर्व पर दर्जनों सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किये। नगर के विभिन्न बाजारों, कार्यालयों एवं चैराहों पर होली का जमकर हुड़दंग मचा तथा सभी अपनी मस्ती में मस्त नजर आये।


 

Copyright @ 2019.