राष्ट्रीय (28/03/2013) 
मुख्यमंत्री ने आम जनता के साथ होली लाज में मनाई होली

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को अपने निजी निवास होली लाज में अपने परिजनों और आम जनता के साथ होली उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री को होली पर्व की बधाई देने के लिए लोग सुबह ही होली लाज पहंुचना शुरू हो गए थे।
 वीरभद्र सिंह ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को होली उत्सव की बधाई देते हुए सभी के मंगलमय जीवन और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गांे के कल्याण और हिमाचल प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर पहंुचाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, खुशियां और सफलता लेकर आएगा। 
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद  प्रतिभा सिंह, उनके पुत्र एवं हिमाचल प्रदेश खेल, संस्कृति एवं पर्यावरण परिषद् के अध्यक्ष  विक्रमादित्य सिंह व अन्य परिजिनों सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विधायकगण, मुख्य सचिव एस. राय, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर उपस्थित थे।

 

Copyright @ 2019.