राष्ट्रीय (30/03/2013) 
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन अधिकार धरना 32वीं दिन

मेरठ। रात व दिन में बारिश के बावजूद कमिश्नरी पार्क अधिकार धरना स्थल पर गन्ना किसान भारी तादाद में जमा रहे और देहात से ट्रालियों में खाना-रसद आपूर्ति निरंतर रहीं है।
रिमझिम बारिश के बीच होली मिलन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नारायणी साहित्य अकादमी की सचिव डा0 पुष्पा विशेनः और अन्तर्राष्ट्रीय किसान परिषद के अध्यक्ष श्री चन्द्रमणी ब्रहमदत्त, प्रख्यात गीतकार मनोज कुमार मनोज, ईश्वर चन्द गम्भीर, विजय पंडित (पर्यावरण विद ग्रीन केयर ने कविता पाठ किया), अन्तर्राष्ट्रीय किसान परिषद, ग्रीन केयर व नारायणी साहित्य एकादमी ने किसान धरने का समर्थन किया।
संगठन के अध्यक्ष वी0एम0 सिंह ने कवियों का स्वागत किया और समर्थन के लिये धन्यवाद दिया। वहीं 01 अप्रैल को घोषित महापंचायत में दल बल के साथशामिल होने की अपील भी की ताकि किसान बिरादरी के साथ न्याय हो सके।
कवि सम्मेलन का प्रारम्भ डा0 पुष्पा विशेन की सरस्वती वन्दना से हुआ। उन्होंने इसी क्रम में काव्य पाठ भी किया। किसानों में उत्साह जगाते हुये उन्होंने कहा-
जब जब जन्म हो जननी हो भारत माता
कभी-कभी जाऊँ मंदिर, कभी कभी मस्जिद में हो सवेरा
जब जब जन्म हो मेरा।
इसके बाद डा0 चन्द्रमणि ब्रहमदत्त ने राजनीति पर तिखा व्यंग किया और कहा-
ठुमके लगाने वाले महा नायक कहला रहे है
दुष्षाशन और दुर्याेधन जैसे संसद चला रहे है
इसके बाद प्रख्यात गीतकार मनोज कुमार मनोज ने किसानों के मुद्दे को अपने गीतों के माध्यम से उठाते हुये कहा-
जिनने आग लगायी घर में उनको कैसे प्यार लिखुं
मन करता है उन लोगों को मैं धरती का भार लिखुं
खून चुसकर हंसने वालो तुम गुलाब के वंशज हो।
कवि का धर्म यही कहता है, मैं तुमका धीदकार लिखु।
दिल्ली से आये सुनील हापुडि़या ने किसानों को अपनी कविता के माध्यम से जहाँ खुब हंसाया वहीं उन्होंने कुछ दिल को छुने वाली गहरी बातें भी की। उन्होंने कहा-
नीढ़ मढै+या दफ्तर घर ना कोठी ना बूतखाने में
गीत हमारे राहा करेंगे दिल के राज घराने में। 
इसी क्रम में दिल्ली से ही पधारे मौ0 इलयास में कहा-
जिस सिम्त देखों बस अन्ना-अन्ना-अन्ना
किसी को क्या पड़ी किस भाव बिकेगा गन्ना।
इसके अतिरिक्त विजय पंडित, बाल कवि- मौ0 जैद इलयास और ईश्वर चन्द गम्भीर ने भी अपने काव्य पाठ से माहौल को जीवन्त किया।
कवि सम्मेलन का संचालन सुनील हापुडि़या तथा अध्यक्षता डा0 पुष्पा चन्द विशेन ने की।
सभा में मुख्यतः वी0एम0 सिंह, मेजर हिमांशु, परमेन्द्र कुमार, चै0 सतपाल सिंह, कटार सिंह, हरिराज सिंह दौराला, इं0 राजवीर सिंह, मदन गुर्जर, जयवीर सिंह, ओमकार सिंह बढ़ला, कृपाल सिंह, होराम सिंह अमरोहा, राजीव सिरोही, विकास बालियान, पूनम ढिल्लन, इन्दरपाल शर्मा, श्रीमती राम दुलारी, चै0 विपुल कुमार, धर्मवीर कटोस, हरवीर सिंह मानकचैक, हुकम सिंह, ईश्वर सिंह नंगला शेखू, लाभ सिंह, पिलीभीत, रूप कुमार सोंदा गाजियाबाद, महावीर सिंह छबड़ीया, कामेश सम्भल, चै0 रणपाल सिंह सदस्य जिलापंचायत, रामवीर सिंह मण्डल प्रभारी आदि। 


 

Copyright @ 2019.