राष्ट्रीय (31/03/2013) 
मुख्यमंत्री द्वारा पहाड़ी सी.डी. СहकीकतТ का विमोचन
 वीरभद्र सिंह ने आज यहां  मिन्टू झामटा की पहाड़ी आडियो सी.डी. СहकीकतТ का विमोचन किया। इस आडियो सी.डी. में कुल आठ गीत शामिल हैं, जिनमें पांच गीत पारम्परिक हैं। इस सी.डी. के गीत Сशांद मां दरोटेश्वरीТ और Сजेतू मेशी अमर प्रेम गाथाТ लगभग 150 वर्ष पहले घटी घटना से सम्बन्धित हैं। 
मुख्यमंत्री ने  मिन्टू झामटा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति का पोषण होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की पारम्परिक एवं प्राचीन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में प्रयत्नशील है।
सी.डी. का संगीत राज्य के प्रसिद्ध संगीतकार श्री सुरेन्द्र नेगी ने दिया है, जिन्होंने पहले भी अनेक पहाड़ी सी.डी. की संगीत रचना की है।
इस अवसर पर विधायक  रोहित ठाकुर भी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.