राष्ट्रीय (10/06/2013) 
दिल्ली उच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
भारतीय संविधान की धारा 223 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने दिल्ली उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद को आज से उसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य निष्पादन के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  दरमार मुरूगेसन की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है।
Copyright @ 2019.