राष्ट्रीय (10/06/2013) 
वी. किशोर चन्द्र देव द्वारा जनजातीय मंत्रालय की नई वेबसाइट की शुरूआत

केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री वी. किशोर चन्द्र देव ने आज नई दिल्ली में जनजातीय मंत्रालय की नई वेबसाइट की शुरूआत की। उन्होंने 'अनुसूचित जनजातियों और वनवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास यात्रा के मील के पत्थर' नाम से पुस्तिका जारी की, जिसमें जनजातीय मंत्रालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंत्रालय की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए वेबसाइट शुरू की गई है। यह वेबसाइट सभी लोकप्रिय मंचों पर उपलब्ध है। यह हिन्दी और अंग्रेजी में है। पुस्तिका के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें जनजातीय मंत्रालय द्वारा उठाए गए उपायों, नीति और वैधानिक पहलों की चर्चा की गई है।

Copyright @ 2019.