राष्ट्रीय (18/06/2013) 
महिला सुरक्षा एवम सशक्तिकरन समापन समारोह

सम्पूर्णा  ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपने महिला सुरक्षा एवम  सशक्तिकरन कार्यक्रम के समापन समारोह आयोजित किया । यह आयोजन आज शाम ४ बजे सम्पूर्णा के अमर ज्योति कॉलोनी वाले सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य  अतिथि सम्पूर्णा की संसथापिका और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर - ५० की निगम पार्षद डा. शोभा विजेन्द्र थी।

सम्पूर्णा ने यह कार्यक्रम ३ जून २०१३ से अपने अमर ज्योति कॉलोनी के सम्पूर्णा सेंटर में शुरू किया था। कार्यक्रम के पहले भाग में सम्पूर्णा के विभिन्न मनोवैज्ञानिको द्वारा क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जाता है और दुसरे भाग में दिल्ली पुलिस द्वारा किशोरियों और महिलाओ को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाता है । विभिन्न वर्ग की १०० से अधिक लडकियों और महिलाओ ने इस कार्यक्रम में प्रतिदिन भाग लिया। आजकल के बढ़ते हुए दुराचार और अपराध रोकने के लिए  महिला आत्मरक्षा बहुत जरुरी भी है। यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस के सहयोग से हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा होने के प्रमाण पत्र डा. शोभा विजेन्द्र द्वारा प्रतिभागियों को दिया गया।

अंत में डा. शोभा विजेन्द्र ने सबका आभार व्यक्त किया। 

Copyright @ 2019.