राष्ट्रीय (18/06/2013) 
वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु-कुल्लू
राज्यपाल उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह ने आज कुल्लू जिला के नाथन के नजदीक नग्गर-जना सड़क पर एक महिन्द्रा किप-अप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतकों में चालक सहित नौ महिलाएं व एक बच्चा शामिल है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों व घायलों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन मंत्री  जी.एस. बाली दुर्घटना स्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नग्गर जाकर घायलों का कुशलक्षेम भी पूछा।
जिला प्रशासन ने दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों को 10 हजार रुपये तथा घायलों को 5000 रुपये की फौरी राहत उपलब्ध करवाई है।
Copyright @ 2019.