राष्ट्रीय (24/06/2013) 
हि.प्र.से. के अधिकारियों द्वारा हिमाचल तथा उत्तराखण्ड मुख्य मंत्री राहत कोष में अशंदान
हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातर हुई बारिश के कारण आई भारी बाढ़ एवं भू-स्खलन से हुए नुकसान के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश मुख्य मंत्री राहत कोष तथा उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक दिन का वेतन प्रदान करने का निर्णय लिया है। भारी वर्षा के कारण उत्तराखंड तथा किन्नौर जिले में जान-माल की भारी क्षति हुई है।
संघ के अध्यक्ष डा. एम.पी. सूद ने संघ की ओर से दोनों राज्यों के पीडि़तों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संघ ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Copyright @ 2019.