राष्ट्रीय (25/06/2013) 
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण फँसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी एवं इस आपदा में जीवन गवाँ चुकी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए हवन-यज्ञ
उत्तराखंड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण वहाँ फँसे हुए हजारों तीर्थयात्रियों एवं स्थनीय निवासियों की सलामती और इस आपदा में अपना जीवन गवाँ चुकी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए  जयभगवान गोयल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
 गोयल ने कहा राज्य सरकार व मौसम विभाग की लापरवाही को नाकारा नहीं जा सकता। राज्य सरकार के पास तीर्थयात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों का रिकार्ड है क्योंकि यात्रा पर आने वाले सभी यात्री टैक्स चुकाकर ही आगे बढ़ते है और वह भी एक जगह नहीं लगभग 4 जगह यात्रियों की टैक्स की पर्ची कटती है। पर्ची काटने वाले गाड़ी नम्बर व यात्रियों की संख्या को नोट करते है। राज्य सरकार क्यूँ नहीं अभी तक यात्रियों की सही संख्या देश के लोगों को बता रही। वही दूसरी ओर हादसे को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी केन्द्र सरकार ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य करके यात्रियों को वहां से अभी तक बाहर क्यूँ नहीं निकाला।
 इस दुखद घटना पर  गोयल ने सभी फँसे हुए लोगों की सलामती की कामना करते हुए कहा कि भगवान की कृपा से सब सही सलामत अपने-अपने घरों पर आ जाऐंगे। साथ ही इस आपदा में जिनका जीवन समाप्त हो गया उन पुण्य आत्माओं की शांति की कामना की।
  गोयल ने कहा कि हम सबने भगवान की कृपा से ही जीवन पाया है सुख-दुख हमारे जीवन का हिस्सा है। हमारा जीवन कितना है और इस जीवन का कैसे अंत होगा यह भगवान को ही मालूम है। परन्तु ऐसी दुखद घटना से प्रत्येक इंसान का हृदय काँप जाता है। जब हम इस घटना से इतना दुखी है तो जिनके अपनों का जीवन समाप्त हो गया उन पर क्या गुजर रही होगी। उन्होंने कहा कि हम सब की यही प्रार्थना है कि जिनके परिवार के सदस्य इस दुखद घटना में जीवित नहीं रहे भगवान उनको इस दुख को बर्दाशत करने हिम्मत दे।
 इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह मुन्ना, चैधरी ईश्वर पाल सिंह, जय प्रकाश बघेल, संजय जैन, सुमित जैन, नत्थूराम जी, प्रेमपाल बघेल, जितेन्द्र यादव, इन्द्र पाल सिंह, पप्पू बंसल, कृपाराम शर्मा, सोराज सिंह, इन्द्र मोहन, नीरज शर्मा, सुभाष चन्द्र, रूपम जयसवाल, हीरा लाल दहाड़ा, बजरंग बहादुर, के.के. यादव, सुमन शर्मा, संतोष देवी, सुमन देवी, सोनवती, कनिका कुमारी एवं पार्टी के अन्य सभी कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
Copyright @ 2019.