राष्ट्रीय (26/06/2013) 
पीएटी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का अशंदान
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पीएटी) ने एक लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पीएटी द्वारा दिए गए अशंदान के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि यह राशि जरूरतमंदो को सहायता के लिए प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर पीएटी के अध्यक्ष  प्यारे लाल चंद मेहता, महासचिव संजय अत्री और संघ के कार्यालय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों बारे अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
Copyright @ 2019.