राष्ट्रीय (26/06/2013) 
सीआरपीएफ के 29 अधिकारियों और जवानों को पुलिस महानिदेशक प्रशसा डिस्क

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 29 अधिकारियों एवं जवानों को आज दिल्ली में डा0 ए0पी0 माहेश वरी, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी क्षेत्र के द्वारा महानिदेशक प्रशसा डिस्क से सम्मानित किया गया। इनमें 05 पुलिस उप महानिरीक्षक आर0के0 यादव, आर0एम0 मीणा,  शाम चंद,  संदीप यादव और  कोमल सिंह शामिल हैं।

मीडिया से वार्तालाप के दौरान डा0 ए0पी0 माहेशवरी, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी क्षेत्र ने बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए नवगठित महिला कमाण्डों टुकड़ी की 30 महिला कमाण्डो तैनात की जाएंगी। एक प्रशन के उत्तर में डा0 माहशवरी ने कहा ये महिला कमाण्डो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम हैं। डा0 माहेशवरी ने यह भी कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने जवानों व डाक्टरों की एक टीम को दिल्ली में यमुना में आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से निपटने में दिल्ली प्रशासन की सहायता के लिए तैनात किया था।

Copyright @ 2019.