राष्ट्रीय (03/07/2013) 
मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा सेवा अधिकारी संघ के सभी सदस्यों की ओर से किन्नौर जिले के वर्षा तथा बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन के वेतन के आधार पर दो लाख रुपये का चैक भेंट किया गया।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  के.आर. नेगी तथा अन्य पदाधिकारी आर.के. वर्मा,  चन्द्रशेखर सेवल, दिवाकर शर्मा,  रोहित और  वीरेन्द्र उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए संघ का आभार व्यक्त किया।
Copyright @ 2019.