राष्ट्रीय (03/07/2013) 
मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान-HP
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां रामगढि़या गुरूद्वारा सभा कैथू शिमला के अध्यक्ष  शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चैक भेंट किया।  गुरूचरण सिंह भोगल,  गुरूचरण सिंह सैंबी, हरि कृष्ण धीमान, मलकीयत सिंह तथा  अमरजीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई राशि गरीब व जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रयोग में लाई जाती है।
Copyright @ 2019.