राष्ट्रीय (06/07/2013) 
आई पी एस्टेट पुलिस ने दो नेताओ को किया गिरफ्तार

 देश शायद अभी तक 13 दिसम्बर 2001 संसद पर हमले  को नहीं भूल पाया है - - -अब राजनेतिक लोग किस कदर देश की सुरक्षा से खेल रहे है - - - इस बात का आज सनसनी खेज खुलासा हुआ - - - आज कांग्रेस पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा एजेंसियों की आंख मै धूल झोंककर देश के राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सेंध लगा दी - - -

आई पी एस्टेट पुलिस ने दो नेताओ को गिरफ्तार किया है - - - ये नेता सांसद के फर्जी स्टीकर कार में लगा कर राष्ट्रपति के कार्यक्रम में घुस गए - - - -आज राजघाट सुबह समता स्थल पर बाबू जगजीवन की पूण्य तिथि के मौके पर राष्ट्रपति आये हुए थे - - - यह यह नेता फोर्ड और इनोवा मै सवार इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचे - - - -यह दोनों संसद का स्टीकर लगी गाड़ियाँ VIP पार्किंग में कड़ी खड़ी कर दी - - - -उसी दौरान थाने का  पुलिस स्टाफ जब गाड़ियों की जांच कर रहा था तभी पुलिस की नज़र इन स्टीकर के नम्बर पर पड़ी दोनों  संसद के स्टीकर के नम्बर 072 - 072 थे - - - -पुलिस एक जैसे नम्बर की दो गाड़ियाँ पार्किंग मै देख कर चकरा गई - - - पुलिस ने तुरंत दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे मै लेकर  --  -इस कार मै आये लोगो को पकड लिया...

 पुलिस ने स्वामीनाथ जायसवाल उर्फ़ पप्पू भैया -और एक साथ मनोज को हिरासत मै ले लिया - - -स्वामीनाथ जायसवाल उर्फ़ पप्पू भैया यह छतीसगढ़ कांग्रेस कमेटी मै सचिव पर है - - -और मनोज बिहार प्रदेश कमेटी में कार्यकर्त्ता है - - - इन लोगो ने आन्ध्र प्रदेश के वारांगल के सांसद रजियाश्रीसिला  के कार्यालय से स्टीकर स्केन करवा कर दोनों कारों में लगा कर दिल्ली आ गए रजिया राज्य सभा से सांसद है - - -  इन लोगो ने फोर्ड और इनोवा में दोनों स्टीकर लगा लिए मगर लेबल नम्बर 072 -072 दोनों स्टीकर पर एक जैसे थे जिसे यह स्केन के दौरान बदल नहीं पाए - - - यह तो गनीमत था की पुलिस की चौकस निगाह इस पर चली गई और यह लोग धर लिए गए - - -  - - -इस मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की पेशानी पर पसीना चूने लगा है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

इस मामले के बाद यह बात तो साबित हो चुकी है की आज भी राजनेतिक लोगो की आड़ मै आतंकवादी अपने मंसूबों को आसानी से अंजाम दे सकते है - - -इस तरह इन लोगो ने राज्य सभा  के सांसद रजिया  रजियाश्रीसिला के स्टीकर का सहारा लेकर राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध लगाईं - - - इससे यह पता चलता है की अभी भी सुरक्षा पर राजनेतिक दवाब है ...

मणि आर्य , संवाददाता , दिल्ली 

Copyright @ 2019.