राष्ट्रीय (07/07/2013) 
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 32 साल के हो गए
टीम इंडिया को सफलता की नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाले करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 32 साल के हो गए। धोनी के नेतृत्व में भारत ने साल 2007 में टी-20 विश्वकप, साल 2011 में वनडे विश्वकप और हाल ही में आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी जीती। उनकी कप्तानी में टीम ने वनडे और टेस्ट में नंबर एक रैकिंग हासिल की।
वेस्टइंडीज में चल रही त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में धोनी हेमस्ट्रिंग चोट खाकर सीरीज से बाहर हो गए थे और उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए विश्राम दिया गया है। साल 2004 में अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले धोनी अपने पहले ही मैच में बंगलादेश के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफलता के सोपान चढ़ते गए।
रांची के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 77 टेस्टों में 39.70 के औसत से 4209 रन और 225 वनडे में 51.13 के औसत से 7313 रन बनाए है। साल 2007 में कई दिग्गजों के टी-20 खेलने से इंकार करने के बाद धोनी को इंग्लैंड में हुए पहले विश्वकप के लिए कप्तान बनाया गया था।
Copyright @ 2019.