राष्ट्रीय (11/07/2013) 
आपदा में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए हुए यज्ञ
मुजफ्फरनगर। सोमवार को उत्तराखंड बाढ में मरने वालो की आत्मा की शांति के लिए चै. छोटूराम इंटर कालेज में हवन का आयोजन जाट कालोनी निवासियों की ओर से किया गया। हवन के बाद एक लाख इक्वायन हजार का ड्राफ्ट मुख्यमंत्राी सहायता कोेष लखनऊ में तथा कुछ राशि का चैक एडीएम वित्त राजेश कुमार श्रीवास्तव को दिया।
इस अवसर पर डा. जीत सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, नरेश प्रताप सिंह, वीरभान, महीपाल सिंह शास्त्री, रामपाल सिंह वर्मा व विशेष सहयोगी वीरभान सिंह सभासद, डा. जीत सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार बालियान, जयवीर सिंह राठी, जितेंद्र कुमार प्रधान, नीलकांत बालियान, बाबूराम बालियान, कविन्द्र मलिक प्रमुख, यशपाल सिंह राठी, देवराज सिंह काजारेडी, वेदपाल सिंह प्रधानाचार्य, गजेंद्र पाल सिंह, नरेश प्रताप सिंह प्रधानाचार्य, प्रवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर ग्रीन लैण्ड मार्डन जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति और सदगति के लिए वेदमंत्रों से यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के यजमान स्कूली बच्चे रहे जिन्होंने आहूति देकर मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गुरूदत्त आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ क्रम है। जिससे सम्पूर्ण ब्रहमाण्ड की शुद्धि होती है। उन्होंने प्राकृतिक जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी आदि शक्तियों का संवद्र्धन करते हुए बताया कि सनातन काल से अग्निहोत्रि किया जाता है। जिससे आध्यात्मिक आदि भौतिक और आदि दैविक दुखों से बचा जा सकता है। उन्होंने वर्तमान युग में यज्ञ की संस्कृतिक को छोड़ने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आपदाएं बढ़ रही हंै। इस अवसर पर प्रधनाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में स्वंयवर सिंह आर्य, महेश कुमार, दिनेश आर्य, सीमा रानी, मुनेश देवी, शिवानी, मोनिका, सोनिया, राघपाल तोमर आदि मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.