राष्ट्रीय (21/07/2013) 
गांवों का संपर्क टूटा
मोहाली जिले में  डेरा बस्सी ब्लाक के  गाँव राणीमाजरा से तसिम्बली को जोड़ने वाली सड़क पिछले दिनों हुई बारिश के पानी के कारण बह गयी | दोनों गांवों का संपर्क टूटा हुआ है | लोग  लम्बा  रास्ता  इस्तेमाल करने को मजबूर हैं  जिससे बहुत समय लगता है | कई दिन बाद अब इस स्थान पर पैदल चलने लायक रास्ता बनाया गया है | सड़क तो जाने कब ठीक होगी |

सड़क के बाकी हिस्से का निरीक्षण करने पर देखा  गया कि सारी सड़क का बुरा हाल है, सड़क की दोनों और की मिटटी नीचे से खिसक चुकी है और सड़क किनारों से खोखली हो चुकी है | कोई भारी वाहन यहाँ से गुजरने की स्थिति में कोई बड़ा हादसा हो सकता है |

बजट और समय की कमी के अलावा राज्य की सीमा पर होना भी  इन सब के  लिए एक कारण हो सकता है |  स्थानीय निवासियों ने बताया कि एक उचित निरीक्षण की कमी के चलते भी इस सड़क की गुणवत्ता प्रमाणिक स्तर की नहीं थी |

वरिंदर सिंह
विशेष संवाददाता
चंडीगढ़
Copyright @ 2019.