राष्ट्रीय (02/08/2013) 
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से कुल 70 कर्मचारी सेवानिवृत्त

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से में 70 निगमकर्मी सेवानिवृत्त हुए। अतिरिक्त आयुक्त, श्रीमती किरण डबराल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को टर्मिनल बैनिफिट्स के चेक व स्मृति-चिह्न भेंट किये एवं उनके दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर निगम के उपायुक्त आर एन शर्मा के अलावा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सभी क्षेत्रों के उपायुक्तों के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य श्रम कल्याण अधिकारी श्री मुकेश यादव भी उपस्थित थे,  यह सेवानिवृत्ति समारोह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर स्थित सभागार में आयोजित किया गया था।

Copyright @ 2019.