राष्ट्रीय (07/08/2013) 
हिमाचल राज्यपाल का जन्म दिवस राजभवन में मनाया
हिमाचल 6 अगस्त, राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह का जन्म दिवस आज यहां राजभवन में मनाया गया। भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम. हामिद अंसारी, अन्य राज्यों के राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्रियों ने उन्हें जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।  मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह, नें नई दिल्ली से ही टेलिफोन द्वारा श्रीमती उर्मिला सिंह को जन्म दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के सुखद जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री बी.बी.एल. बुटेल और प्रदेश के काबीना मंत्रियों ने राज्यपाल को दूरभाष पर जन्म दिवस की बधाई दी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स ने व्यक्तिगत रूप से राजभवन जाकर राज्यपाल को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी और  उनके स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी दूरभाष पर राज्यपाल को जन्म दिवस की बधाई दी।
विधायकगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मुख्य सचिव श्री एस. राॅय, पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, राज्यपाल की सचिव श्रीमती अनिता टेगटा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर राज्यपाल को राजभवन में बधाई दी।
राज्यपाल ने शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Copyright @ 2019.