राष्ट्रीय (11/08/2013) 
ट्रैफिक रूल्स की अवेयरनेस के लिए "द रैली ऑफ़ चंडीगढ़ "
चंडीगढ़ पुलिस  द्वारा यातायात नियमों और  महिलाओं की  सुरक्षा  के लिए 11 अगस्त को चंडीगढ़ की रैली आयोजन  किया जा रहा है। 

 रैली 11 अगस्त, रविवार को शाम 4 बजे सेक्टर 10 में गवर्नमेंट म्यूजियम  और आर्ट गैलरी के सामने से शुरू होगी। रैली को  पुलिस (डीआईजी) श्री आलोक कुमार  झंडी दिखाकर रवाना करेँगे।  बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी इस रैली का हिस्सा होंगे .

 रैली के  काफिले में  सुपर कार्स , कुलीन कार और सुपरबाइक शामिल होंगे. रैली के इस कारवां में सुपर कार्स, सुपर बाइक्स और  विशिष्ट कारें भी शामिल होंगी।  

एस एस पी  नें बताया कि "द रैली ऑफ़ चंडीगढ़ " रोड सेफ्टी का प्रतीक है. इस रैली के द्वारा रीजन के कार और बाइक रैलियों में हिस्सा लेने वाले, एक प्लेटफार्म पर इकठा होंगे। इस रैली के आयोजन का सुझाव इन्हीं लोगों द्वारा दिया गया था जिससे कि सुरक्षित ड्राइविंग और सुरक्षित शहर का सन्देश दिया जा सके।      

टीम चंडीगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स (TCAS) ने इसके प्रबंधन में अपना योगदान दिया।  संस्थापक गुल प्रीत औलख ने इस रैली का हिस्सा बनने पर ख़ुशी जाहिर की।  उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते हुए मर्यादा और  शालीनता बनाये रखें।   उन्होंने युवाओं से स्पीड लिमिट का ध्यान रखने शराब पी कर गाड़ी ना चलाने और दूसरे ऐसे कार्यकलापों से दूर रहने की सीख दी जिनके कारण उनकी और दूसरों की जान के लिए कोई खतरा हो. 

 इलाईट सुपर कार क्लब के अध्यक्ष श्री गोविन्द RV भी इस रैली  की पहल में भाग लिया।  उन्होंने कहा की ये आम धारणा  है कि सुपर कार और सुपर बाइक्स वाले रैश ड्राइविंग करते हैं।  यदि यही लोग ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की कसम खाते हैं तो समाज में एक अच्छा सन्देश जायेगा।  

रैली के रवाना होने के बाद मटका चौक होते हुए सेक्टर-14, पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचेगी।  यूनिवर्सिटी कैंपस में वाईस चांसलर प्रोफेसर अरुण ग्रोवर , स्टूडेंट्स और रैली में भाग लेने वाले ट्रैफिक रूल फॉलो करने, महिलाओं और शहर  की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ लेंगे।   

 नॉर दर्न  सेक्टरों में से होते हुए रैली शाम करीब 7 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में  एलांटे मॉल पर समाप्त होगी।  यहाँ एस एस पी नौनिहाल सिंह रैली में भाग लेने वालों और मॉल में पहुँचने वालों को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने और कानून का सम्मान करने की शपथ देंगे।  एलांटे मॉल में क्लब इनफ़ोसिस द्वारा महिला सुरक्षा पर एक लघु नाटिका पेश की जाएगी । 

गेर्रारी ऑफ रोडर्स, 4X4 अर्थ क्रालर्स टीम, AB रेसिंग, नार्दर्न प्रो राइडर्स और सनी सिधु रैलिंग जैसे विभिन्न ग्रुप्स ने  सड़क और महिला सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ पुलिस से हाथ मिलाया।  BMW, पॉर्श , जैगुआर , रेंज रोवर , ऑडी , मेर्सिडिस  टोयोटा  लम्बोर्जिनी , फेरारी ,  हार्ले  डेविड सन   ह़ोग्स  और  KTM राइडर्स भी रैली में शामिल होंगे।  

रैली शुरू होने से पहले मोटर साइकल्स और बाईकर्स के एक ग्रुप द्वारा एक स्टंट शो एक खास आकर्षण रहेगा। 

वरिंदर सिंह
विशेष संवाद दाता  
चंडीगढ़ 
Copyright @ 2019.