राष्ट्रीय (12/08/2013) 
मुख्यमंत्री ने एक क्षेत्र विशेष के लोगों को नौकरियां दी : सांसद राव इंद्रजीत सिंह
गुडगांव के सांसद एवं हरियाणा इंसाफ मंच के संयोजक राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर नौकरियों व विकास के मामले में दक्षिण हरियाणा के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने एक क्षेत्र विशेष के लोगों को नौकरियां दी व विकास कार्य करवाए। मुख्यमंत्री नौकरी व विकास के मामले पर श्वेतपत्र जारी करें तथा अभी तक जितने भी युवकों की नौकरियां लगाई गई है, उन सभी के दसवीं के सर्टिफिकेट भी जारी किए जाए। राव इंद्रजीत सिंह बल्लभगढ़ स्थित अनाज मण्डी में  कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद राजा नाहर सिंह महल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
Copyright @ 2019.