राष्ट्रीय (12/08/2013) 
सड़क और महिला सुरक्षा के लिए आयोजित हुई "द रैली ऑफ़ चंडीगढ़"
चंडीगढ़ -11 अगस्त ,  पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शहर में सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर " द रैली ऑफ़ चंडीगढ़" संपन्न हुई।  इस रैली में विभिन्न कम्पनियों के अलग अलग मॉडल की कारें  और बाईक्स लेकर लोग बड़ी संख्या में पहुँचे।  

सेक्टर 10 से शुरू होकर रैली पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस सेक्टर 14 में गयी।  यहाँ प्रतिभागियों और एकत्र युवाओं को संबोधित करते हुए एस एस पी नौनिहाल सिंह ने उन्हें सड़क सुरक्षा के लिए बचन बद्ध  किया।  उन्होंने कानून का पालन करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए युवाओं और वहां मौजूद लोगों का आव्हान किया।  कैंपस में महिलाओं के संख्या काफी थी। 

रैली का आयोजन शहर में सड़क के नियमों और महिलाओं की सुरक्षा के  प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया था।  इस रैली में भाग लेने वालों में महिलाओं के सख्या ना के बराबर थी।  यहाँ ये बता देना जरूरी है कि  ट्राई सिटी में महिला चालकों की संख्या अच्छी खासी है।  शालीनता और मर्यादित तरीके से गाड़ी चलाने का सन्देश देने निकले कुछ लोग हुड दंगिओं  की तरह ड्राइविंग करते देखे गए।  

एक ओर ये रैली आयोजित हो रही थी, उसी कैंपस की दूसरी सड़क पर युवा बेरोक टोक बिना  सेफ्टी हेलमेट के ट्रिप्प ल  राइडिंग करते देखे गए। यदि कुछ कमियों को दरकिनार कर के देखें तो  कुल मिला कर ये एक  अच्छी पहल थी।

वरिंदर सिंह
विशेष संवाद दाता
चंडीगढ़
Copyright @ 2019.