राष्ट्रीय (19/08/2013) 
छात्राओं ने बांधी राखी पुलिस अधिकारियों को और मांग की अपनी सुरक्षा की
महिलाओं के प्रति लगातार हो रहे अपराधों को देखते हुए फरीदाबाद के एक स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं को आर्शिवाद के रूप में उनकी व दूसरी महिलाओं की पूरी तरह सुरक्षा करने का आश्वासन दिया।
  वीओ  एक- जिस तरह फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में बलात्कार, महिलाओं व छात्राओं से छेडखानी की घटनाएं हो रही है, पुलिस का नाम आते ही लोगों का इस विभाग से विश्वास सा उठ जाता है। लेकिन यहां छात्राओं ने उसी विश्वास को कायम करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। जिसके तहत सैंट कोलम्बस की छात्राओं और स्कूल के महिला स्टाफ ने थाना सूरजकुण्ड पंहुच कर न केवल वहां के एसएचओं, बल्कि पूरे पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर रक्षा बंधन का वचन निभाने के लिए मजबूर कर दिया। 

Copyright @ 2019.