राष्ट्रीय (21/08/2013) 
पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का फिर से उल्लंघन
पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का फिर से उल्लंघन किया है......पाक सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मेंढर सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की ...पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के मेंढर सेक्टर पर भारतीय सीमा में सोमवार रात लगभग 9.30 बजे गोलीबारी की। भारत की तरफ से भी गोलीबारी का जवाब दिया गया। मेंढर से आ रही खबरों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा पर दोनों ही तरफ से मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
भारत और पाकिस्तान के बीच नवंबर 2003 में संघर्ष विराम समझौता हुआ है ... इस साल की शुरुआत से भारत, पाकिस्तान पर संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाता आ रहा है। मेंढर में हुई गोलीबारी को मिलाकर पिछले दस दिनों में पाकिस्तान ने 17 वीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
Copyright @ 2019.