राष्ट्रीय (26/08/2013) 
मुंबई गैंगरेप मामले में पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार
मुंबई गैंगरेप मामले में पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसे दिल्ली से गिरफ्तार किया...। वारदात के बाद मुंबई से फरार 27 साल का ये आरोपी उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर जेजे कॉलोनी जा रहा था। इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपी 31 अगस्त तक के लिए पुलिस रिमांड में हैं। जबकि अभी बाकी के तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Copyright @ 2019.