राष्ट्रीय (23/09/2013) 
मुंबई: लड़की की सिर कटी लाश बरामद
मुंबई में बांद्रा- वर्ली सी लिंक पर एक 22 साल की लड़की की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की लाश कई टुकड़ों में बरामद की गई है। लड़की का सिर अभी तक नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक लड़की की लाश एक बोरे में बांधकर फेंकी गई थी। लाश पर मिले कपड़ों से अंदाज लगाया जा रहा है कि वो किसी अच्छे परिवार से संबंधित हो सकती है। पुलिस को शक है कि लड़की की पहले किसी दूसरी जगह पर हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए लड़की के शरीर को कई हिस्सों में काटकर फेंका गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के शव के दूसरे हिस्सो को आसपास के इलाके में तलाशने के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नीरज ग्रोवर की हत्या करने के बाद उनकी लाश को टुकड़ों में करके फेंक दिया गया था।
Copyright @ 2019.