राष्ट्रीय (08/10/2013) 
हरियाणा में SC/ST लोगों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

हरियाणा में अनुसूचित जातियों के लोगों के सशक्तिकरण और उनकी  समस्याओं के  निराकरण पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अनुसूचित जातियों  से सम्बंधित सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में स्वयं स्थिति की समीक्षा करते हैं।

यह बात हरियाणा सामाजिक  न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने आज नई दिल्ली में विज्ञान भवन में अनुसूचित जातियों के सशक्तिकरण के लिए आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता शिविर में कही। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हरियाणा में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि अनुसूचित जातियों के लोगों के साथ कोई ज्यादती न हो। यदि कहीं कोई घटना हो जाती है, तो सरकार तुरन्त कार्यवाही करती है और इस बात की कोशिश की जाती है कि उन्हें पूरा न्याय और राहत मिले। अनुसूचित जातियों के लोगों से सम्बंधित कानूनों को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है। 

Copyright @ 2019.