राष्ट्रीय (18/10/2013) 
अमेरिकी जहाज पर पकड़ा गया हथियारों का जखीरा
तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े गए अमेरिकी जहाज के चालक दल के सबी 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहाज पर सवार सभी 35 सदस्यों को तूतीकोरिन डॉकयार्ज के नजदीक मुथैपुरम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। गौरतलब है कि जहाज ' MV सीमैन गार्ड ओहायो' को शुक्रवार रात भारतीय जलक्षेत्र में देखा गया...इसके बाद कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने शनिवार को तूतीकोरिन बंदरगाह के पास इस जहाज को पकड़ा। अमेरिकी जहाज से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया..जिसके बाद गृहमंत्रालय ने इस बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, खुफिया विभाग भी इस मामले की जांच में जुटा है। हैरानी की बात ये है कि ये जहाज पहले भी भारतीय सीमा में घुसा था और बिना रोक-टोक के वापस चला गया था। तूतीकोरिन बंदरगाह चेन्नई से करीब 600 किलोमीटर दूर है।
Copyright @ 2019.