राष्ट्रीय (07/11/2013) 
रायपुर में भाजपा नेताओं का प्रचार होगा
रायपुर। कट्रोलरूम प्रभारी अशोक शर्मा एवं सहयोगी लोकेश कावाडिय़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के स्टार प्रचारकों का दौरा कार्यक्रम जारी किया है। 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 8 नवम्बर को दोपहर 12.10 बजे विधानसभा मोहला मानपुर की औंधी में आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. रमन सिंह 1.40 बजे से 2.40 बजे तक विधानसभा डोंगरगढ़ के घुमका तथा 3 बजे से 4 बजे तक खैरागढ़ विधानसभा के  बुदेली में आम सभा को संबोधित करेंगे।  श्री रमन सिंह 4.30 से 5.30 बजे तक सुकुल दैहान  (राजनांदगांव) में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री  5.30 से 7.00 बजे तक राजनांदगांव ग्रामीण में रोड शो करेंगे। 
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वैंकैया नायडू कल 8 नवम्बर को कोंटा में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद श्री नायडू 4 बजे से 5 बजे तक रायपुर पश्चिम विधानसभा में प्रचार करेंगे। श्री वैंकैया नायडू 5.30 बजे से 6.30 बजे तक रायपुर उत्तर विधानसभा में प्रचार करेंगे। 
सुश्री उमा भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा कल 8 नवम्बर को डोंगरगांव में 12.10 बजे से 1.40 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगीं। सुश्री उमा भारती 1.40 बजे से 2.40 बजे तक गुंडरदेही के भरदाकला में आमसभा को सम्बोधित करेंगीं। सुश्री उमा भारती 3.10 बजे से 4.10 बजे तक कुम्हारी में आमसभा को संबोधित करेंगीं।
Copyright @ 2019.