राष्ट्रीय (08/11/2013) 
रायपुर में भाजपा नेताओं का चुनावी दौरा
रायपुर, 8 नवम्बर। रायपुर। कट्रोल रूम प्रभारी अशोक शर्मा एवं सहयोगी लोकेश कावाडिय़ा ने भाजपा के स्टार प्रचारकों का दौरा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 9 नवम्बर को बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एवं भाटापारा में 1.30 बजे से 2.30 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे। 
लोकसभा में विपक्ष की नेता श्रीमती सुषमा स्वराज 9 नवम्बर को दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे तक रिसाली (दुर्ग), दोपहर 1.45  बजे से 2.45 बजे तक खैरागढ़ (राजनांदगांव) एवं दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी 9 नवम्बर को दोपहर 12.40 बजे से 1.40 बजे तक मनेन्द्रगढ़ (कोरिया) में , दोपहर 1.30 बजे से 2.50 बजे तक पेण्ड्रा (बिलासपुर )में एवं शाम 4 बजे छपोरा (जैजैपुर) में आमसभा को संबोधित करेंगे। 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती 9 नवम्बर को दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे तक कवर्धा में , दोपहर 1.45 बजे से 2.45 बजे तक परपोड़ी (साजा) में एवं दोपहर 3.15 बजे संबलपुर (नवागढ़) में आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
Copyright @ 2019.