राष्ट्रीय (10/11/2013) 
कांग्रेस के पास ना कोई नाम ना कोई काम - राजेश मूणत
रायपुर पश्चिम। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज प्रातः 09 बजे से ही अपना जनसंपर्क अभियान कोटा क्षेत्र से प्रारंभ करते हुए दीनदयाल उपाध्याय नगर, हीरापुर, जरवाय, अटारी, चौबे कॉलोनी, शुक्रवारी बजार, झंडा चौक खमतराई, शिवानंद नगर सहित कई क्षेत्रो मे चुनावी दौरे किये। 
चौबे कॉलोनी मे महिला मोर्चा के सम्मेलन मे बड़ी संख्या मे उपस्थित माताओं एवं बहनों को संबोधित करते हुए राजेश मूणत ने कहा कि पूरे देश मे इस समय कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जनता का मूड भापते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता विचलित हो गए है। हर तरफ कांग्रेस विरोधी लहर चल रहा है। देश प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के लुभावने और धोखा देने की कला को अच्छी तरह जान चुके है। देश मे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया है। परन्तु आज देश की हालत दयनीय है। अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा चुकि है। मंहगाई आसमान छू रही है। खाने पीने की चिजो मे आग लगा हुआ है। लोग कभी दाल खाते है तो कभी सब्जी से काम चला लेते है। देश की सिमाएं सुरक्षित नही है। जिन प्रदेशो मे कांग्रेस की सरकारे है वहां के लोग बुरी तरह दुखी हैं जिन प्रदेशो मे भाजपा की सरकार है वहां लोग दो वक्त की रोटी चैन से खाकर अमन और शांति से उन्नति और प्रगति कर रहे है। प्रदेश मे ड़ॉ. रमन सिंह की सरकार ने सभी वर्गो की चिंता करते हुए सभी के लिए कुछ ना कुछ किया है। 
श्री मूणत ने कहा कि आपने मुझे पिछले दो चुनाव मे जिस आशा और विश्वास के साथ, साथ दिया है मै उस पर पुरी तरह समर्पित भावना के साथ काम कर रहा हूं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र मेरे घर और मंदिर है। और यहां के लोग मेरे परिवार के सदस्य और ईश्वर तुल्य है। जनता जनार्दन होती है इस बात को जनप्रतिनिधी को बेहतर ढंग से समझना चाहिए। चुनाव के समय कई लोग कई तरह की बाते करते और निकल जाते है। परन्तु जनप्रतिनिधी वह होता है जो पूरे पांच वर्ष लोगो के बीच उनके दुख दर्द को अपना समझता हो। जो लोगो की समस्यां को सहजता के साथ मिटाता हो वही व्यक्ति लोगो के बीच बातें करें तो समझ मे आती है। 
उन्होने कहा कि जो लोग पूरे पांच वर्ष गायब रहते है और चुनाव आने पर बरसाती मेढ़क की तरह टर्राने लगते है वे बड़़ी-बड़़ी बाते करते है। कांग्रेस पार्टी के पास ना तो कोई काम है और ना ही कोई नाम जो इस प्रदेश की बागडोर संभाल सकें। दस वर्ष पूर्व रायपुर पश्चिम विधानसभा का हाल क्या था ये किसी से छिपा नही है। सड़के और किचड़ ज्यादा थी। बस्तीयों मोहल्लो मे चलना मुश्किल होता था, परन्तु जबसे क्षेत्र की जनता का हमें आशिर्वाद मिला तब से आज की स्थिति सबके सामने हैं। हर गली मोहल्लों मे सिमेंट की सड़के पक्की नाली और पीने का पानी पहंुचाया गया हैं। मूलभूत सुविधाओं की ओर विशेष ध्यान देकर काम किया गया हैं।
Copyright @ 2019.