राष्ट्रीय (11/11/2013) 
रमन लहर और बलवती होगी. भाजपा

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता यशवंत जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान के बादए मतदान के आंकड़ों पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। नक्सलियों द्वारा दी गई धमकियों के बावजूदए आम जनता ने स्वस्फूर्त उत्साह से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लियाए उससे यह साबित होता है कि रमन सिंह का छत्तीसगढ़ के विकास का मुद्दा ही लोगों को मतदान स्थल तक खींच लाया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो पूरे प्रदेश में रमन लहर चल रही है। आज हुए भारी मतदान ने यह साबित कर दिया कि लोगों ने डॉण् रमन के विकास कार्यक्रमों को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है।

यशवंत जैन ने कहा कि समूची भारतीय जनता पार्टी आज के मतदान से उत्साहित है जिसका कारण रमन सिंह की भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्य हैं। इन्हीं विकास कार्यों के बदौलत प्रदेश में रमन लहर चल रही है। इस लहर को और बलवती बनाने भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपने स्टार प्रचारकों की लगभग 150 सभाएं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित करेगी। भाजपा के स्टार प्रचारक लालकृष्ण आडवानी जीए राजनाथ सिंह जीए नरेन्द्र मोदी जीए वैंकैया नायडू जीए सुश्री हेमा मालिनी जी आदि दूसरे चरण के चुनाव में शेष बचे विधानसभाओं में जनता से रूबरू होंगे। निश्चित ही ये स्टार प्रचारक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चल रही रमन लहर को और मजबूत बनाने में योगदान देकर भारतीय जनता पार्टी की हेट्रिक का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

Copyright @ 2019.