राष्ट्रीय (12/11/2013) 
डॉ. रमन सिंह और है हेमा मालिनी की प्रचार यात्रा
रायपुर, 12 नवम्बर। कन्ट्रोल  रूम प्रभारी अशोक शर्मा एवं सहयोगी लोकेश कावडिय़ा ने दौरा कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 13 नवम्बर को 11.30 से 12.15 बजे तक बडकागांव (प्रतापपुर) में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 12.30 से 1.15 बजे तक सोनहत (कोरिया), 1.30 से 2.15 बजे तक प्रेमनगर (सूरजपुर), 2.30 से 3.15 बजे तक कापू (धरमजयगढ़-रायगढ़), 3.30 से 4.15 बजे तक अड़भार (चंद्रपुर-जांजगीर-चांपा), शाम 4.30 से 5.15 बजे तक बाराद्वार (सक्ती-जांजगीर चांपा) में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 5.45 से 6.30 बजे तक जांजगीर-चांपा में रोड शो में रहेंगे। 

भाजपा की पूर्व संसद सदस्य हेमा मालिनी 13 नवम्बर को 11.30 से 12.30 बजे तक जेवरतला (गुंडरदेही-बालोद) में आमसभा को सम्बोधित करेंगी। दोपहर 1 से 2 बजे तक साजा (बेमेतरा), 2.30 से 3.10 बजे तक अभनपुर (रायपुर), 3.40 से 4.30 बजे तक भिलाई नगर (दुर्ग) में आमसभा को सम्बोधित करेंगी। 
Copyright @ 2019.