राष्ट्रीय (12/11/2013) 
देश की ध्वस्त अर्थव्यवस्था के लिए कांग्रेस जवाबदेह-अरूण सिंह
रायपुर, 12 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं उड़ीसा प्रदेश के सह-प्रभारी अरूण सिंह ने कांग्रेस पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के अर्थव्यवस्था बदहाली की दौर से गुजर रहा है। विदेश मुद्रा भंडार का खजाना खाली है। रुपया दयनीय स्थिति में हैं, उद्योगी मंदी के कारण बेरोजगारी चरम सीमा पर है। घोटालों और भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी का महंगाई के कारण जीना दूभर हो गया है। हमारे यहां के उद्योगपति देश में निवेश करने के बजाय विदेशों में निवेश करना बेहतर समझ रहे हैं। इन सभी परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार सिर्फ देश के सबसे बड़े अर्थशास्त्री एवं देश प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी है। उन्होंने प्रश्न पूछा है कि क्या कारण है कि लगातार असफल रहे योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोनटेक सिंह अलवालिया पिछले 9 वर्षों से लगातार अपनी कुर्सी में विराजमान है और उनको क्यों नहीं हटाया गया? क्या देश में अर्थशास्त्रियों की कमी थी? 
श्री अरूण सिंह ने कहा कि आज हमारे पास डीजल, पेट्रोल एवं गैस के निर्यात के लिए केवल 5 महीने का विदेशी मुद्रा भंडार है। स्थिति यहां तक चिंताजनक है कि कहीं 1991 की तरह सोना विदेशों में गिरवी रखने की नौबत आ गई है । यहां आयात का बढऩा एवं निर्यात का लगातार गिरने के कारण उत्पन्न हुई है। दैनिक उपयोग की वस्तु का भी आयात चाईना से हो रहा है। जब देश आयात पर निर्भर हो चुका है तो बेरोजगारी की समस्या तो होनी ही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं युवराज को अपने रैलियों में छत्तीसगढ़वासियों को अपने 9 वर्षों के काले कारनामों के बारे में जनता को बताना चाहिए।
Copyright @ 2019.