राष्ट्रीय (15/11/2013) 
छत्तीसगढ़ में भाजपाई हार स्वीकार कर चुके - कांग्रेस
रायपुर/15 नवम्बर 2013। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी और डाॅ रमनसिंह ने क्या भाजपा की हार स्वीकार कर ली है और यदि हार स्वीकार कर ली है तो उसे सार्वजनिक करें। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चिंता भाजपा न करें। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र छाबड़ा ने उनकी इस चिंता पर कटाक्ष करते हुये कहा कि यह सच्चाई है कि छत्तीसगढ़ कि जनता प्रदेश  में भाजपा की सरकार के भ्रष्टाचार से उब चुकी है और अब परिवर्तन करने का मन बना चुकी है। जब पराजय स्वीकार कर ही चुके है तो भाजपा नेता यह भी खुलासा करें कि वे किन कारणों से चुनाव हारे। भाजपा शासन के 10 वर्षों में उनके कुशासन के कारण, भ्रष्टाचार के कारण, भाजपा राज में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण, छत्तीसगढ़ में बढ़ते नक्सलवाद के कारण, किसानों से वायदा खिलाफी के कारण, क्षाकर्मियो से दगाबाजी के कारण, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के कारण, गर्भाशय कांड के कारण, झलियामारी जैसे सरकारी आश्रमों में बच्चियों से अनाचार के कारण, 12 लाख किसानों को मजदूर बनाने के षडयंत्रों के कारण जनता ने भाजपा को कुर्सी से उतारने का मन बना लिया है। भाजपा के नेताओं के बयान से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
Copyright @ 2019.