राष्ट्रीय (16/11/2013) 
500 उत्कल बंधुओं का भाजपा प्रवेश
रायपुर, 16 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और डॉ. रमन सिंह के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर लगभग 500 उत्कल बंधुओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा के महासचिव धर्मेन्द्र प्रधान, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, संबलपुर (उड़ीसा) के पूर्व सांसद सुरेन्द्र लाट, प्रदेश कार्यासमिति सदस्य छगन मूंदड़ा, उड़ीसा प्रदेश उपाध्यक्ष गोल्डी अग्रवाल, रूपेश जैन, मैनेजर आर्य, लक्ष्मीकांत, केशरी नायक आदि की उपस्थित में उत्कल समाज के बंधुओं ने भाजपा में प्रवेश किया तथा भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 
Copyright @ 2019.