राष्ट्रीय (16/11/2013) 
ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली ब्यूटिशन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस कि गिरफ्त में खड़े इस युवक पर आरोप है कि इसने शादी का झांसा एक ब्यूटीशियन के साथ लगातार चार साल तक लिव-इन-रिलेशन बनाकर बलात्कार करने का।  दरअसल गुड़गाव के मदनपुरी कालोनी में रहने वाली एक युवती ने जो कि ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती है ने तीन दिन पहले गुड़गाव के सिटी पुलिस स्टेशन में साजिद नाम के युवक पर आरोप लगाया था कि साजिद ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। एक माह पहले आरोपी उसे व उसके तीन साल के बेटे को छोड़कर फरार हो गया था। गुड़गाव पुलिस ने महिला के बयान पर बिजनौर के रहने वाले साजिद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और तुरंत ही टीम गठित कर बिजनौर रवाना कर दी जंहा पता चला कि इस युवक ने शादी कर ली है । गुड़गाव पुलिस साजिद को बिजनौर से गिरफ्तार कर गुड़गाव ले आई जहा उसे जिला अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी साजिद काल सैंटर में कैब चलाता था। 
Copyright @ 2019.