राष्ट्रीय (18/11/2013) 
मतदान पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मतदाताओ से की अपील
मैं लोकतंत्र के इस महापर्व विधानसभा चुनाव के अवसर पर हार्दिक अभिनंदन करता हूं। 
भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी इस प्रदेश  सरकार से मुक्ति पाने का यह एकमात्र अवसर है। प्रशासनिक अराजकता और भ्रष्टाचार की नई-नई ऊंचाईयां ही भाजपा सरकार की पिछले दस वर्षों की उपलब्धियां हैं।  छोटे से छोटा प्रशासनिक कार्य भी हजारों और लाखों के खर्च का हो गया है। आम आदमी भ्रष्टाचार के बीच पिस रहा है, परेषान है बदहाल है। हर प्रदेशवासी त्रस्त है, छटपटा रहा है, मुक्ति चाहता है। अब तो इंतिहा हो गयी है। 

अपने दस वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कुशासन, बर्बरता, अत्याचार और निरंकुशता की सारी सीमाएं लांघ दी है। झलियामारी छात्रावास में अबोध बालिकाओं का दैहिक शोषण, मनरेगा में भारी घोटाला, पुष्प स्टील, भटगांव कोल ब्लाक, खनिज आबंटन, बिजली खरीद, धान खरीदी, नदी बिक्री, बैराज-एनीकट बिक्री जैसे घोटालों के अलावा वन अधिकार पट्टे का वितरण न होना और बड़े उद्योगों और बांधो के नाम पर वनवासियों का विस्थापन ही इस भ्रष्ट सरकार की उपलब्धि है। ऐडसमेटा, सारकेगुड़ा का नरसंहार हो या आदिवासी अंचलों में दबी खनिज संपदा को निजी उद्योगपतियों के साथ लुटाने का मामला हो, भाजपा सरकार ने आपराधिक प्रवृत्ति के साथ काम किया है। अराजकता और कुशासन को हम कब तक सहेंगे?

 पिछले दस वर्षों में प्रदेश  में नक्सल समस्या कई गुना बढ़ गई है। जहां 1370 आम नागरिक, 859 सुरक्षा बलों के जवान और 578 नक्सली (जिसमें भी कई बस्तरिया शामिल है) अपनी जान गंवा चुके हैं। भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह की विकास यात्रा की सुरक्षा के लिए 3000 से अधिक पुलिस जवान लगाये वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा के लिए 25 मई को 100 जवान भी नहीं लगाए गए। इसी कारण हमारे नेताओं की जीरमघाटी में शहादत हुई। मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह इतने संवेदनहीन है कि 12 जुलाई 2009 में उनके ही राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक और उनके साथ 29 जवानों की शहादत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस हिंसा और अशाति में विकास कैसे होगा?

    छत्तीसगढ़ की जनता के शोषकों से और भय, भूख, भ्रष्टाचार से छुटकारा पाने के लिये अब कांग्रेस को विजयी बनाना है। अपने वोट की शक्ति को पहचानने का यही समय है। आपके बहुमूल्य वोट को व्यर्थ करने वाले प्रत्याषियों और दलों से बचना चाहिए। कांग्रेस को दिया गया हर वोट प्रदेश  को नई दिशा  देगा और सुख शांति और विकास की एक नयी सुबह का आगाज करेगा।
छत्तीसगढ़ वासियों के भविष्य को कांग्रेस ही बेहतर बना सकती है। कांग्रेस ने सदैव छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा की है। हम सबने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति सिद्धांतो और कार्यक्रमों पर चलकर आप सब की सेवा का संकल्प लिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में सबको साथ लेकर शांत, सुखी, विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के पुरखों के देखे सपनों को साकार बनाना ही मेरा संकल्प है। आपसे निवेदन है कि मंगलवार दिनांक 19 नवंबर 2013 को हो रहे मतदान में पंजा छाप का बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाइये।
Copyright @ 2019.